रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात किसान के अहाते में खड़े ट्रैक्टर पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित को जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित किसान ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी अनुसार गांव कलूपुरा निवासी किसान मदन शर्मा ने कुछ दिन पहले ही कृषि कार्य के लिए नया महिन्द्रा 265 ट्रैक्टर खरीदा था। गुरुवार शाम काम से निपट ट्रैक्टर घर के पास बने अहाते में खड़ा कर दिया तथा वह वहां से कुछ दूरी पर सो गए। बताया जाता है कि इसी दौरान रात किसी समय चोरों ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया और पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी। नींद खुलने पर किसान की घटना की जानकारी हुई तो वह हक्का- बक्का रह गया। जाग पड़ने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुँचे एवं ट्रैक्टर की तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लग सका है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…