रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत पिछले कई दिन से परेशान कर रहे कुछ ग्रामीणों द्वारा बुद्धवार को गाली-गलौच करते हुए जबरन एक किसान के खेत की बाउन्ड्रीबाल को गिराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बावजूद भी स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से हताश पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीसीपी से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर डीसीपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में तथा थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। गांव भाईपुर निवासी किसान टेकचंद शर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि बुधवार को वह अपने गांव स्थित खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है इसी दौरान गांव के ही करीब आधा दर्जन व्यक्ति हथियारों लैस वहां जा धमके और गाली-गलौच करते हुए किसान के खेत की दीवार को गिरा दिया तथा विरोध करने पर हवा में हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बकौल पीड़ित उक्त लोग करीब एक माह से परेशान कर रहे हैं तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मामले की कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस व उक्त लोगों की साठ-गांठ के चलते हर बार पीड़ित को टरका दिया गया। जिसके चलते पीड़ित ने उक्त से जान-माल की क्षति की आशंका जताते हुए डीसीपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…