किसान संगठन ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी

रबूपुरा। आगरा स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे भाकियू भानु युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी पत्नी के साथ टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा बदसलूकी करने के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर संगठन द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। भारतीय किसान यूनियन भानु युवा बिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत सोशल मीड़िया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक से की गई तथा बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आदोलन किया जायेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को ससुराल से लौटते समय खंदौली टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मियों ने संगठन के अध्यक्ष व उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी थी तथा घंटों तक जमीन पर बिठाए रखा था।

Spread the love