किसान सभा ने की बैठक 8 जनवरी को जिला मुख्यालय पर देगी धरना

रबूपुरा। बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने गांव पचोकरा में पंचायत का आयोजन किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा ने कहा कि देश की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। सरकार किसान-मजदूरों के लिए कोई नीति नहीं बना रही है। फसलों की कीमत तय होती है लेकिन खरीद नहीं होती। खाद्य, बीज, उर्वरक आदि मंहगे होते जा रहे हैं। जंगल में घूम रहे आवारा पशुओं से फसल बर्बाद हो रही है। 60 वर्ष से अधिक आयु के किसान मजदूरों को पेंशन नहीं दी जा रही है। इन्हीं समस्याओं के चलते आगामी 8 जनवरी को किसान सभा देश भर में जिलाधिकारी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। बैठक की अध्यक्षता धर्मवीर नागर व संचालन कर्मवीर शर्मा ने किया। इस मौके पर रविन्द्र, हरप्रसाद, जवाहर, संजय, सतेन्द्र, यशपाल, अनुज, हरीओम आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *