-खेल,कला,नृत्य और सृजन में दिल्ली एनसीआर के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
ग्रेटर नोएडा 14 फरवरी। केसीसी इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को अपनी खेल सहित मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उभारने के लिए वार्षिक समारोह फ्यूल 2020 का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरूआत केसीसी इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन दीपक गुप्ता और निदेशिका प्रोफेसर डॉ. भावना अगवाल ने किया। हफ्ते भर के लिए आयोजित हो रहे इस समारोह के तहत विद्यार्थियों ने विविध खेलों सहित संगीत, कला, सृजन और नृत्य में अपनी सक्रीय भागीदारी निभाई और रोमांच का लुत्फ उठाया। खास बात यह है कि शनिवार को इस वार्षिकोत्सव फ्यूल 2020 का संगीतमय समापन प्रसिद्ध पंजाबी गायक प्रमिश वर्मा के लाइव कॉसर्ट से किया जाएगा। साथ ही इसमें कई अन्य कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध केसीसी इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा में एक हफ्ते के लिए आयोजित वार्षिक समारोह फ्यूल में रंगारंग आगाज हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने कैंपस को अपनी कलात्मक कृतियों, रंगोली और पतंगों से सृजन के नए रंगों में रंग दिया।
केसीसी इंस्टीट्यूट की निदेशिका प्रोफेसर डॉ. भावना अगवाल ने बताया कि इस वार्षिक समारोह में अब तक दिल्ली एनसीआर के विविध शिक्षण संस्थानों जैसे जीएनआइओटी, डीटीसी, जीजीएसआइपीयू, बीसीआइपीएस, एक्युरेट सहित 20 से अधिक कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने फ्यूल 2020 में बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई और रूचि के अनुरूप विविध आयोजनों में जीत दर्ज की। विद्यार्थियों ने फैशन शो, मोनोएक्टिंग और लघु नाटक प्रस्तुत कर प्रतिभागियों का मनोरंजन किया। केसीसी इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा में आयोजित वार्षिक समारोह फ्यूल 2020 में बीटेक, बीकॉम,बीबीए,बीसीए और बीएजेएमसी के विद्यार्थियों ने विविध प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में जीएनआइओटी ने प्रथम और एक्युरेट की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फुटबॉल में जीएनआइओटी की टीम प्रथम आई और केसीसी इंस्टीट्यूट की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बास्केटबॉल में जीएनआइओटी ने प्रथम और केसीसी आइटीएम ने द्वितीय स्थान पाया। टग आफ वॉर के बॉयज और गर्ल्स के अलग—अलग मुकाबले में बीसीआइपीएस ने प्रथम और केसीसीआइटीएम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन में बीसीआइपीएस के तुषार और केसीसीआइटीएम के जैश ने मैच जीता, इसमें केसीसीआइटीएम की रीत और सिमरन ने महिला मुकाबले में अपनी जीत दर्ज की। वहीं चैस खेल में केसीसीआइटीएम के कार्तिक और भूपेंद्र सिंह ने, और महिला मुकाबले में जीएलबजाज की शिवानी और केसीसीआइटीएम की अमिशा ने बाजी मारी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…