रबूपुरा। रविवार को किसान एकता संघ की मीटिंग कैम्प कार्यालय दनकौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की मौजूदगी में सम्पन्न हुई । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान ने बताया की राम मंदिर शिलान्यास और बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्देशन पर 5 अगस्त से प्राधिकरण के विरुद्ध होने वाली पद यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। संगठन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि प्रशासन राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बहुत सतर्कता बरत रहा है तथा किसी प्रकार कानून व्यवस्था नही बिगड़े और कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यात्रा को स्थगित करना ही बेहतर होगा।जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के निवेदन पर 5 अगस्त को होने वाली पदयात्रा को स्थिति सामान्य होने तक स्थगित कर दिया गया है किसान एकता संघ किसान हित में किसानों की लड़ाई निरंतर जारी रखेंगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान,रमेश कसाना, राजेंद्र नागर समसपुर,बाल किशन नवादा, कृष्ण बैसला,राजसिंह प्रधान, सतीश कनारसी,प्रताप नागर,ब्रिजेश नवाद, जगदीश शर्मा,अरविंद सैकेटरी,मनोज नागर,कृष्ण नागर ,मनीष नागर ओमवीर समसपुर,हिमाचल कसाना दुर्गेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…