ग्रेटर नोएडा,18 जून। कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी से देशभर में लॉकडाउन का दौर खेल प्रशिक्षकों और अंपायरों के लिए भी अच्छा नहीं रहा। उनकी जीवनचर्या खेल टूर्नामेंट पर ही निर्भर हुआ करती थी। जो कि ढाई महीनों से पूरी तरह बंद हैं। वहीं लॉकडाउन होते ही खेल निदेशालय द्वारा उन की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया। जबकि शासन के आदेश थे, कि किसी की सेवाएं समाप्त नहीं की जाएंगी। आकाश रावल, जिला प्रभारी खेल प्रकोष्ट ने बताया कि ढाई महीने से सभी खेल की गतिविधिया बंद है ऐसे में खेल प्रशिक्षक आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले महीने खेल मंत्री किरन रिजीजू ने लॉकडाउन 4.0 में सरकारी स्टेडियम खोलने के निर्देश दे दिए थे, वहीं खेल जगत के प्रशिक्षक जो प्राइवेट अकादमी स्टेडियम के बाहर चला रहे हैं उनके लिए ये कोरोना काल का समय बहुत ही दुखद है, वो अपने परिवार की 2 वक्त की रोटी के लिए कर्ज लेकर खर्चा चला रहे हैं। मेरा सरकार से यही निवेदन है कि जैसे सरकार ने मॉल और धार्मिक स्थलों को अनुशासन के नियम पालन करते हुए खोलने की मंजूरी दी है वैसे ही सरकार खेल जगत को अनुशासन के साथ नियम पालन करते हुए मंजूरी दे। खेल जगत के भीतर बच्चे व टीचर अनुशासन का कड़ाई से पालन करेंगे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…