ग्रेटर नोएडा,14 अप्रैल। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराने के लिये आज पूरा देश एकजुट है।केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें पूरी मुस्तैदी के साथ काम रहीं हैं।शासन और प्रशासन अपने कर्तव्य को बख़ूबी से अंजाम दे रहे है। डाक्टरों की टीमों, हमारी पुलिस और हमारे सफ़ाई कर्मचारी भाई ये सभी अपनी ज़िन्दगी को जोखिम में डाल कर देश की सेवा लगे हुए हैं। हम सब इनके ऋणि हैं। आज ये सब देश के लिये भगवान का दूसरा रूप हैं। पूरा देश उनकी कर्तव्यपरायणता को नमन कर रहा है। इसी बीच इस नेक कार्य में बहुत सी शिक्षण संस्थाऐं और छोटे-छोटे सामाजिक संस्थान भी ग़रीब लोगों तक उनके ज़रूरत की वस्तुएँ और खाद्य सामग्री पहुँचा रहे हैं। ग्रेटर नौएडा में ऐसी ही पाँच दोस्तों की एक छोटी सी टीम प्रतिदिन अपनी जेब से पैसा खर्च करके कितने ही ज़रूरतमंद ग़रीब लोगों को खाना खिला रही है। इस टीम में भुजंग वाडेकर उनकी पत्नी जया और घनेश्वर पाटिल, संजय जाधव, रणजीत टायडे और संगीता शर्मा इस महामारी से निपटने के लिये अपनी एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका प्रण है कि वो 31 मार्च से लोगों को खाना खिला रहे हैं और जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक वो ज़रूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…