रबूपुरा। लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिवावकों को राहत देते हुए कस्बा स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज की प्रबंधन कमैटी ने तीन माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया है। विद्यालय के इस फैसले का छात्रों के परिजनों ने स्वागत किया है। कॉलेज के प्रबंधक उमेश गर्ग ने बताया कि आज पूरा विश्व कोविड़-19 महामारी से जूझ रहा है। लोगों की आय के श्रोत बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का दंश झेलना पड़ रहा है। जिसके कारण अतिरिक्त भार झेल पाना तो दूर गुजारा करना तक मुश्किल हो गया है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रबंधन कमेटी ने कक्षा-एक से 12 तक सभी छात्रों की फीस माफ करने का निर्णय लिया है तथा अभिवावकों को पत्र जारी कर इससे अवगत कर दिया गया है। छात्रों का शिक्षण कार्य ऑनलाइन निरन्तर जारी रहेगा तथा वह निश्चिन्त होकर अपने घर रहकर पढ़ाई करें और कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का पालन करें। इस दौरान किशनलाल पाराशर, चंद्र जैन, सुलेख गर्ग एवं प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…