ग्रेटर नोएडा,10 मई। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में मोर्चा संभाल रहे कोरोना योद्धा हमारे सफाईकर्मियों का रविवार सुबह अफोर्डेबल हाउस सोसाइटी सेक्टर-31 स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में स्वागत किया गया। सभी पर फूलों की वर्षा की गई तथा उन्हें फूल मालाये पहना कर आटे और चावल के पैकेट भी वितरण किये गए। सभी सोसाइटी वासियों ने हाथ जोड़कर उनका जोरदार स्वागत किया। और उनके सम्मान में सभी ने तालिया बजा कर उनका उत्साह बढ़ाया। सचिव सतेंद्र शर्मा ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये अग्रिम मोर्चे पर तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों जो हमारे असली कोरोना योद्धा है उन सभी को भी हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। इस सम्मान स्वागत में सभी सोसाइटी वासी और आरडब्लूए टीम मौजूद रही और सभी के द्वारा सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया। सम्मान समारोह में आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष तेजवीर सिंह भाटी तथा उनकी टीम के द्वारा किया गया, जिसमे टीम के पदाधिकारी सत्यपाल सिंह,नेमपाल सिंह,सतेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, राजनाथ भट, कुमार नाथ मिश्रा, योगेंदर प्रधान,मनोज कुमार, यादवेंद्र सिंह, मृत्युंजय पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…