रबूपुरा। शुक्रवार को कस्बा के मौहल्ला अम्बेड़कर नगर में आयोजित कोविड़-19 जांच शिविर में सैंकड़ों लोगों को जांच की गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। जिन्हें ग्रेनों स्थित आइसोलेट सेंटर भेजा गया है। उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द प्रभावित क्षेत्र को सील करने की बात कही है। कस्बे में एक साथ 5 लोगों के संक्रमित मिलने से अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी अनुसार शुक्रवार को कस्बा के मौहल्ला स्थित अम्बेड़कर भवन में कोविड़ 19 जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम करीब 3 बजे तक चली जांच के दौरान 215 लोगों की एंटीजन किट के माध्यम से जांच की गई जिसमें कस्बा निवासी 5 व्यक्ति बीमारी से ग्रसित मिले। सभी पीड़ितों को कन्फर्मेशन जांच व आइसोलेट के लिए जिम्स भेजा गया है। तहसीलदार जेवर दुर्गेश कुमार व स्वस्थ्य केंन्द्र प्रभारी पवन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए प्रभावित स्थानों को जल्द सील किये जाने की बात कही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…