रबूपुरा। सर्वोच्च न्यायालय में अयोध्या मामले पर चल रही सुनवाई के दौरान राम जन्म भूमि का नक्सा फाड़ने वाले वकील के प्रति लोगों में आक्रोश फैला है। इसी के चलते गुरूवार को श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित गोल चक्कर पर वकील का पुतला फूंका और भारत माता की जय के नारे लगाये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव धवन वकील है तथा उन्हें वकालत और सर्वोच्च न्यायालय दोनों का सम्मान करना चाहिए। लेकिन अदालत के मध्य रामजन्म भूमि का नक्सा फाड़कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि हिंदुत्व के प्रति उनका कोई लगाव नहीं है। उनकी कार्यशैली हमारे समाज के खिलाफ है तथा उनके कृत्य को न्यायालय की अवमानना करार दिया जाना चाहिए और तत्काल प्रभाव से वकालत का लाईसेंस निरस्त किया जाए। इसके लिए करणी सेना मा0 सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर करेगी। इस मौके पर लौकेन्द्र भाटी, केपी सिंह, जगदीश शर्मा, गीता भाटी, सतवीर सिंह, बंटी सिंह, मनीष, अमित, दीपक, अशोक, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…