क्रय केंद्रों पर रात बिताने को विवश हुए किसान, आन्दोलन की दी चेतावनी

गेंहू क्रय केन्द्र

रबूपुरा। महीनों की कड़ी मेहनत के बाद किसान अपनी फसल को मुकाम तक लेकर आया है लेकिन क्रय केंद्रों पर वारदाने की कमी के कारण तौल नहीं हो पाना बड़ी समस्या बना गया है। ऐसे में जहां किसान रात को क्रय केंद्रों पर रात बिताने को विवश हैं तो वहीं खराब मौसम के कारण अजान को भीगने का खतरा बना हुआ है। किसानों के मुताबिक पिछले कई दिनों से कस्बा स्थित क्रय केंद्र पर वारदाने की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते केंद्र पर गेंहू का ढेर लगा है और उसकी रखवाली के लिए रात को वहीं समय बिताना पड़ रहा है। कभी भीषण गर्मी तो कभी मौसम के अचानक बदलाव से आंधी बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए भाकियू भानू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता भाटी ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। उधर क्रयकेंद्र सचिव धर्मवीर सिंह ने बताया कि वारदाने की कमी के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। वारदाना मंगाने के लिए प्रयासरत हैं तथा अतिशीघ्र मानकअनुरूप तौलाई की जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *