ग्रेटर नोएडा। ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल में क्रिसमस के मौके पर लोगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, पूरे मॉल को क्रिसमस थीम पर सजाया गया है और क्रिसमस ट्री भी लगाया गया है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, ओपन माइक आदि एक्टिविटी शामिल है। जहां डेविल शो और डीजे नाईट में लोगों ने खूब मस्ती किये, वहीं डांस बैटल एवं फोटोग्राफी कम्पटीशन में अपना हुनर दिखाया। और करोके और लाइव रॉक बैंड से वहां मजूद लोगों का काफी मनोरंजन हुआ। इसके साथ-साथ बच्चे भी संता क्लॉज के साथ भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। और मॉल के भीतर आकर्षण का केंद्र बना क्रिसमस ट्री जो लोगों के विशेष ध्यान का केंद्र रहा। इसके अलावा सेलिब्रेशन में सेंटा क्लाज बच्चों को गिफ्ट और बड़ों को भी गिफ्ट उपहार भी दे रहा है। वहीं बच्चे और बड़े संता के साथ सेल्फी लेकर उस पल को कैद किया। इसके अलावा माल को पूरा सैनिटाइज, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन भी कराया जा रहा है। हाइपर मार्केट, प्रसिद्ध ब्रांड, मल्टीप्लेक्स, इंडोर थीम पार्क इत्यादि से ओमेक्स कनॉट प्लेस ग्रेटर नॉएडा के लोगों के लिए गो-टू डेस्टिनेशन बन गया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…