रबूपुरा। क्षेत्र में यमुना अधिसूचित भूमि पर सक्रिय मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर प्राधिकरण अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इससे पहले भी कई बार इस प्रकार की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं लेकिन कुछ बाद ही कार्रवाई कागजों में सिमट जाती है और माफिया पुनः अपने कारोबार में जुट जाते हैं। पुलिस अनुसार यमुना विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक डीआर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रबूपुरा के समीप यीडा के प्रस्तावित सेक्टर 32 व 33 में कुछ लोगों द्वारा अधिसूचित भूमि पर अवैध रूप से खनन कर मिट्टी चोरी की जा रही है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में प्राधिकरण अधिसूचित भूमि खनन माफियाओं के निशाने पर है तथा दिन छिपते ही माफिया सक्रिय हो जाते हैं और सड़कों पर मिट्टी से लदे वाहनों को धड़ल्ले से दौड़ता आसानी से देखा जा सकता है। इनसे उड़ने वाली धूल व तेज गति के कारण लोगों का रास्ता चलना भी दूभर होता है। सूत्रों की मानें तो माफियाओं को स्थानीय प्रशासन के साथ ही कुछ रसूखदारों का भी सरंक्षण है। जिसके चलते कभी-कभी पुलिस औपचारिकता निभाते हुए मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ एनजीटी नियम उलंघन की कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लेती है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…