ग्रेटर नोएडा,25 दिसम्बर।क्रिसमस के शुभ अवसर पर बिगिनिंग स्कूल सेक्टर ईटा-वन में स्थित है बच्चों को नये गर्म कोट एवं अन्य कपडे वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों ने यीशु मसीह का जन्म दिवस पूरे उत्साह व पूरे जोश के साथ बच्चों ने मिलकर मनाया। कुछ बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए बहुत सुंदर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, साथी कुछ ने गाना गाया। समाज सेवी व पत्रकार रोहित प्रियदर्शी ने बच्चों को बताया कि क्यों मनाते हैं, हम क्रिसमस का यह त्यौहार और क्यों इसे बड़ा दिन के रूप में भी जाना जाता है साथ ही आज का दिन और भी क्यों महत्वपूर्ण है यह भी उनके द्वारा बच्चों ने जाना। सबने यह प्रतिज्ञा ली कि प्यार बांटने वाले सांता क्लॉस के आदर्शों को ध्यान में रखकर हम भी आपस में हमेशा मिलजुल कर रहेंगे। हर सुख दुख आपस में साझा करेंगे। पूनम सिंह आयुष सिंह उज्जवल सिंह शैलजा सिंह एवं सनाया बेबी के सौजन्य से बच्चों ने अच्छे खाने का आनंद उठाया। साधना सिन्हा,अध्यक्षा महिला शक्ति सामाजिक समिति ने बताया कि आज के परिपेक्ष में आपसी प्रेम और सौहार्द की बहुत ज्यादा जरूरत है। इसलिए छोटे बच्चों में यह बात डालनी बहुत जरूरी है, क्योंकि इन्हें देख कर बड़े भी सीखेंगे कि हमें कैसे जीना चाहिए और आपस में किस तरह मिल जुल कर रहना चाहिए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…