" data-ad-slot="">

गरीब मजदूरों को भोजन करा रहे हैं आहार संकल्प संस्था के लोग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 मई। आहार संकल्प (भूख मुक्त भारत) संस्था कोरोना के इस संकट काल में जरूरतमंद लोगों को लगातार भोजन वितरण कर रही है। पिछले 15 दिनों में संस्था ने 2820 लोगों तक भोजन पहुँचाया है। गरीबों के लिए संस्था के स्वयंसेवक खुद ही खाना तैयार करतें हैं जिसमें वेज बिरयानी, दाल-चावल, कढ़ी-चावल, बिरयानी पुलाव आदि स्वादिष्ट भोजन उच्च गुणवत्ता सामग्री के साथ बनातें है जैसा हम घर में खातें है, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने संस्था की सराहनीय पहल की तारिफ की और बताया इन लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा और समाज में ऐसे लोगों का होना देश के लिए गर्व की बात है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के साथ मिलकर भोजन का वितरण सिग्मा-4, सिग्मा-2, डेल्टा-1 और नवादा गाँव में किया जा रहा है। संस्था के सभी सदस्य प्राइवेट कंपनियों में कार्यरत हैं और अपने सामाजिक संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है, संस्था के मुख्य संस्थापकों में से एक बहुदेशीय कंपनी के जनरल मैनेजर हरिओम शर्माजी स्वयं खाना पकाते है जिनकी तुलना में किसी उत्तम हलवाई के खाने का स्वाद भी कम पङ जाए।कोरोना के बचाव लिए सब लोग मास्क का इस्तेमाल करतें हैं और सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में चंचल सिंह, गौरव मिश्रा, संदीप लोहचब, नवल किशोर, रवि कुमार लगातार कार्यरत हैं जो आर्थिक एवं श्रमदान दें रहें हैं। संस्था में मुख्य संस्थापक सोमबीर शर्मा बताते हैं कि ये संस्था पिछले 2 साल से ग्रेटर नोएडा के झुग्गीयों वाले क्षेत्र मे हर महीने भोजन वितरण करती है हमेशा अलग-अलग प्रकार का स्वादिष्ट खाना ये अपने हाथों से तैयार करतें हैं। सोमबीर ने बताया कि हमारे सहकर्मियों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है और ये सब लोग अपने नेक कमाई में से समाज के लिए योगदान लगातार दे रहें है जिनको हमारा सलाम है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>