गरीब-मीडिया रसोई से हजारों मजदूर असहाय को मिल रहा है भोजन, मीडिया कर्मी व सामाजिक कार्यकर्ताओं विशेष सहयोग

गरीबों को भोजन, गरीब-मीडिया रसोई, गरीबों को खान, लॉक डाउन, मजदूर, निरश्रित, असहाय,

ग्रेटर नोएडा,20 अप्रैल। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में जब लॉक डाउन शुरु हुआ तो पूरे देश में कामगार व मजदूरों के लिए सबसे बड़ी मुशीबत शुरु हो गयी, उनके लिए खाने की समस्या हो उत्पन्न हो गयी। इसी बीच दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर बड़ी संख्या में अपने घरों के लिए पलायन शुरु कर दिया। ग्रेटर नोएडा से निकल रहे गरीब मजदूरों भूखे जा रहे थे तो पलायन कर रहे मजदूरों की कवरेज के दौरान उनकी दशा देखकर सहयोग करने का विचार आया और सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से भोजन की व्यवस्था शुरु की गयी, लोग आगे आकर गरीबों की सहायता शुरु कर दिया। उसके बाद काम करने वालों ने गरीब-मीडिया रसोई नाम रख दिया।

गरीबों को भोजन, गरीब-मीडिया रसोई, गरीबों को खान, लॉक डाउन, मजदूर, निरश्रित, असहाय,

तुगलपुर में गरीब-मीडिया रसोई 24 मार्च से शुरु हुआ,इसी के साथ समाजिक संगठन के साथ, ग्रेटर नोएडा,दादरी, दनकौर, रबूपुरा के मीडियाकर्मी के साथ आम लोगों के सहयोग से रसोई चलती रही है। शहर में जहां पर गरीब मजदूर रहते हैं रसोईं से तैयार कर खाना अगल-अगल स्थानों पर वितरित किया जा रहा है। सोमवार तक लगभग 34,980 जरूरतमंद व निराश्रितों बन्धुओ को भोजन कराने में सफल हो सके हैं। कैलाश चन्द, सी.एल. मौर्या, धर्मेन्द्र चन्देल, प्रवीण  सिंह, मनीष तिवारी, अंसुमन यादव, तरुण भड़ाना  सहित विभिन्न संस्थानों के पत्रकार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता में  हरेन्द्र गेराठी,देविंदर, इंदर, लाल, मोमिन खान सहित कई लोग हर दिन भोजन वितरण में सहयोग करते रहे हैं।

कोरना वारियर की जीवन रक्षा के लिए किया हवन-पूजन

हवन पूजन, गरीबों को भोजन, गरीब-मीडिया रसोई, गरीबों को खान, लॉक डाउन, मजदूर, निरश्रित, असहाय,

गरीब-मीडिया रसोई चलते लगभग एक माह होने वाला है, जिसके पूरा होने और देश से कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए रसोई स्थल पर हवन पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने हवन में आहुति देकर कोरोना वरियर के जीवन की रक्षा की कामना की। रसोई चलाने वालों ने कहा कि जब तक लोगों का सहयोग मिलता रहेगा तब तक गरीब-मीडिया रसोई चलती रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *