ग्रेटर नोएडा,2 दिसम्बर। जेपी ग्रींस ग्रेटर नोएडा के तत्वाधान में आयोजित बॉस्केट बॉल की एनबीए कॉलेज लीग प्रतियोगिता में गलगोटिया कॉलेज की बास्केट टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एनबीए एकेडमी इण्डिया ने किया। गलगोटिया की टीम प्रतियोगिता में दूसरी बार भाग ले रही थी। टीम गलगोटिया ने शारदा विश्वविद्यालय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला एनबीए एकेडमी से हुआ जिसे 77-50 बास्केट के अन्तर से एनबीए एकेडमी ने जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। गलगोटिया टीम के अनुज राणा और एरिक को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीमों और खिलाडियों को एनबीए इण्डिया के निदेशक स्कॉट फलेमिंग ने ट्रॉफी और पुरष्कार देकर सम्मानित किया। फ्लेमिंग ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में बॉस्केट में प्रतिभा बहुत है। जिसको केवल प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस खेल के द्वारा मानसिक के साथ-साथ शारीरिक दक्षता में भी वृद्धि होती हैं। गलगोटिया कॉलेज के सीइओ ध्रुव गलगोटिया ने अपनी टीम की सफलता पर टीम और कोच प्रशान्त भारद्वाज को बधाई देते हुए सम्मानित किया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…