" data-ad-slot="">

गलगोटिया में 31वीं यूपी एनसीसी बटालियन की वार्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय की 31वीं यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वाधान में एनसीसी उत्तर-प्रदेश के द्वारा वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि (ग्रुप कमांडर) ब्रिगेडियर एस.पी. सिंह रहे। संगोष्ठी में एनसीसी 31 वीं वाहिनी से सम्बंधित सभी स्कूलों के लगभग 350 कैडेटस और छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संगोष्ठी में ब्रिगेडियर एस.पी. सिंहा ने यूपी 31 वीं बटालियन के सभी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए वार्षिक प्रगति रिर्पोट का निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर सिन्हा ने सभी कैडेटस को पर्यावरण की आवश्यकता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कैम्पस में पौधा रोपन भी किया। जिसमें सभी छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अन्त में गलगोटिया विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटस ने अन्य कैडेटस के साथ मिलकर अपनी वार्षिक प्रगति रिर्पोट को एनसीसी अधिकारियों के समक्ष पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की एनसीसी प्रतिनिधि गार्गी त्यागी ने की। इस दौरान एनसीसी से जीसीआई ललीता, हवलदार जगवीर सिंह, हवलदार रज्ज़ाक विश्वविद्यालय से मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया प्रो. वाइस चांसलर प्रदीप कुमार, श्रीशान्त शर्मा, गलगोटिया विश्वविद्यालय अमन तिवारी छात्र सर्वांगीण विकास अधिकारी गलगोटिया विश्वविद्यालय आदि लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>