गलगोटिया विवि में भारत का सामरिक महत्व एवं विश्व की बदलती अर्थ व्यवस्था पर संगोष्ठी

ग्रेटर नोएडा,13 फरवरी। गलगोटिया विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन के द्वारा भारत का सामरिक महत्व एवं विश्व की बदलती अर्थ व्यवस्था पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं उपाध्यक्ष व्यापारी मंडल उत्तर प्रदेश सरकार मनीष कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रधान मंत्री जन कल्याणकारी योजनाए प्रचार-प्रसार अभियान उत्तर-प्रदेश अंकुर त्यागी, अवध क्षेत्र भाजपा के क्षेत्र सहसंयोजक सतीश तिवारी, नोएडा बार कौसिंल के अध्यक्ष डी.के. शुक्ला, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लखनऊ के प्रचारक मिस्टर राजेश ने भाग लिया।

सभी अथितियों का स्वागत विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. प्रिति बजाज ने किया। संगोष्ठी में वक्ताओं के द्वारा भारत के सामरिक महत्व पर चर्चा करते हुए विश्व की तेजी से बदलती अर्थ व्यवस्था में आर्थिक मंदी से निपटने, भारतीय उद्योगो में निवेश, समाज, शिक्षक एवं सरकार की अहम भूमिका और दायित्व पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी के दौरान छात्रों द्वारा वाणिज्य, व्यापार कौशल जैसे विषयों पर पूछे गये प्रश्नों का उत्तर मुख्य अथिति मनीष कुमार गुप्ता ने बडी उत्सुकता और सरलता से दिये। इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. प्रीति बजाज, उपकुलपति प्रो.पी.के. शर्मा, चीफ प्रोक्टर डॉ. अवधेश कुमार, छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार जैन, और प्रो. इसाम खोरी लिबरल विभाग आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *