" data-ad-slot="">

गलगोटिया विवि में यांत्रिकी औद्योगिकी पर विशेष कार्यशाला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक विभाग के मैकेनिकल के छात्रों के लिए यांत्रिक औद्योगिकी पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में जे-पैन टयूब्लर कॉपोनेंट प्राइवेट लि. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एण्ड फाउंडर जिगनेश पांचाल और सीईओ अनिल कुमार ने भाग लिया। दोनो वक्ताओं ने अपने अपने अनुभवों के अनुसार छात्रों का मार्गदर्शन किया। पहले सत्र में जिगनेश पांचाल ने कहा कि साभी छात्रों को सबसे पहले अपनी शिक्षा को लगन पूर्वक पूरा करना चाहिये उसके साथ-साथ प्रत्येक छात्र को कुशल व्यक्ति और व्यवसायी होना चाहिये। उन्होंने कहा कि एक व्यवहार कुशल व्यक्ति अपने जीवन में सफलता के शिखर पर छलांग लगा सकता हैं। दूसरे सत्र में मुख्य कार्यकारी अनिल कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा आप सभी को केवल शिक्षित कर सकती है। लेकिन आपके द्वारा जीवन में  किए गये प्रयोग और लगन पूर्वक कठिन परिश्रम ही आपको सबसे आगे और एक सफल व्यक्ति बनायेगें। कार्यक्रम के दौरान पालिटेक्निक विभाग के प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि गलगोटिया विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए सदैव कृत संकल्प हैं। कार्यक्रम का संचालन भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि आज हमें तकनीकि विज्ञान की गहराइयों को जानने और सीखने के साथ साथ अपने देश की महान संस्कृति का अनुपालन करना भी बहुत जरूरी है। तभी आज का विद्यार्थी कल के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेगा। इस कार्यक्रम की सफलता में अरूण कुमार, विजय प्रकाश, शशिकला सिंह, प्रेम कुमार, सुशील सिंह मुकेश कुमार, प्रियंका, राशिद खां आदि का योगदान रहा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

9 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>