गांव में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, महिला किसान नेता समेत 6 कोरोना पॉजिटिव

COVID-19 Test,महिला किसान नेता समेत 6 कोरोना पॉजिटिव

रबूपुरा। शहरी क्षेत्र के बाद कोविड़ 19 का असर अब ग्रामीण क्षेत्र में भी बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को कस्बा निवासी एक महिला किसान नेता समेत परिवार के पांच अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आने के बाद संपर्क में आये व्यक्तियों में भी हलचल बढ़ गई है। जिनमें एक पीड़ित को ग्रेनो तो अन्य सदस्यों को जेवर में उपचाराधीन किया गया है। जानकारी अनुसार किसान एकता संघ महिला प्रकोष्ठ की राष्टीय अध्यक्ष की तबीयत खराब होने पर उन्हें ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव पाई गई तथा उन्हें आईसोलेट कर दिया गया। जिसके बाद मंगलवार को परिवार के अन्य सदस्यों की जेवर स्थित सेंटर पर जांचोपरान्त पांच लोगों की रिपोर्ट भी कोविड़ 19 पोजेटिव मिली है और उन्हें वहीं उपचाराधीन किया है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पवन कुमार ने पुष्टि के साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील के साथ ही प्रभावित क्षेत्र को सेनेटाइज कराये जाने की बात कही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES