गाली गलौच का विरोध करने पर महिला से मारपीट

रबूपुरा। महिला के साथ गांव के ही युवकों द्वारा गाली-गलौच व विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव सिरौली बांगर निवासी महिला सत्यवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के ही संदीप व रामेश्वर ने उसके साथ गाली-गलौच की तथा पीड़िता के विरोध करने पर उक्त ने मारपीट कीं। जिससे वह चोटिल हो गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *