गैर इरादतन हत्या के एक आरोपी गिरफतार

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में करीब 2 सप्ताह पूर्व प्लाट के विवाद को लेकर हुई मारपीट, पथराव के दौरान मचे बबाल में हुई दूध व्यापारी की मौत के मामले में पुलिस ने गुरूवार देर रात एक और आरोपी अतीक पुत्र रफीक को कस्बे बंगलिया चैराहे से गिरफतार कर लिया है। घटना के दो आरोपियों सलमान व ईदरीा को पुलिस पूर्व में गिरफतार कर जेल भेज चुकी है तथा एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाा की जा रही है। गौरतलब है कि गत 12 अक्टूबर को कस्बे के मौहल्ला कुरैाियान में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी तथा पथराव हुआ था। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए एवं भगदड़ में दूध व्यापारी भुट्टू उर्फ इरााद की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed