ग्रेटर नोएडा,15 जून। गौड सिटी-एक के नेचरफुट प्रिंट ग्रुप के सदस्यों ने 6वें एवेन्यू के पार्क में हर्बल तुलसी के पौधों का रोपण किया, इससे पहले भी ये ग्रुप प्लानटेशन कर चुका है। आजकल कोरोना वायरस के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए और डॉक्टरों द्वारा ज्यादातर आयुर्वेदिक चीजों के सेवन के सलाह को ध्यान में रखते हुए तलसी के पौधे लगाये हैं, जिससे यदि किसी रेजिडेंट को ईम्युनिटी बढ़ाने वाले काढ़े मे इसकी पत्तियों की जरुरत हो तो,वो पार्क से ले सकता है।
वैसे तो काफी घरों में तुलसी होती है फिर भी जिनके घर नहीं हैं वो इसके पत्ते कॉमन पार्क से ले सकते हैं। टीम के सदस्यों ने बताया कि आनेवाले समय में वो अपनी सोसाइटी में गिलॉय, एलोवेरा,तुलसी,गुलाब के और पौधे लगाने की प्लानिंग रहे हैं। कोविड-19 के कठिन समय में सब आयुर्वेदिक चीजे खाने और पीने की सलाह दे रहे है, जिससे लोगों की ईम्युनिटी क्षमता बढ़ाने में कुछ मदद हो सके और इस बीमारी से कुछ हद तक बचा जा सके। पौधारोपण के समय सोशल डिस्टेंन्सिंग का ध्यान रखते हुए रंजीत सिंह,सरोज शर्मा,अमित शर्मा,अनिता प्रजापति,गोपी चंद,अमित मान, सुधा मित्तल और हाउस कीपिंग स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…