" data-ad-slot="">

गौतम बुद्ध विश्‍वविद्यालय ने ऑनलाइन मनाया अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 जून। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में छठां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वेबिनार के माध्यम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की रूप रेखा विस्तृत रूप से निर्धरित की गयी थी जिसमें जीबीयू के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने सभी को विश्व योग दिवस अथवा ग्रीष्म अयनांत दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि पौराणिक व्याख्यान के आधार पर योग का उद्भव काफी समय पहले से ही हुआ है। योग के आदि गुरु भगवान शंकर को बताया तथा सप्त ऋषि ने आज ही के दिन भगवान शंकर से आग्रह किया था और भगवान शंकर ने उन्हें योग की शिक्षा दी थी। इसलिए अनादिकाल से इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने इसका श्रेय विश्व के समस्त योग गुरुओं को दिया जो लगभग पिछले 100 वर्षों में योग के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिसके फलस्वरूप आज अमेरिका में हर चौथा व्यक्ति तथा यूरोप में हर पांचवां व्यक्ति योग करता है। विश्व के अनेक देशों में योग के संघ बने हुए हैं और भारत की संसद में भी इसको सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को को भी योग को अंगीकृत करना चाहिए।    कुलपति  ने बताया कि मनुष्य को काम, क्रोध, लोभ, मोह, द्वेष, अहिंसा, आकर्षण तथा अपरिग्रह आदि दुर्गुणों की ओर ले जाने वाली चित्त वृत्तियों को रोकना ही योग है। उद्बोधन के अंत में उन्होंने योग के यम व नियम के चरणों के बारे में विस्तार से वर्णन किया तथा बताया कि योग के माध्यम से किस प्रकार इस कोरोना काल में मनुष्य अपने रोगप्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर सकता है। इसके उपरांत सभी लोगों ने ऑनलाइन माध्‍यम से प्रसारित योग का अभ्यास किया। जिसमें जीबीयू परिवार ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रदर्शन जीबीयू आईटी विभाग के छात्र व योग में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट मास्‍टर रवि कुमार ने किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत गौतम बुद्ध विश्‍वविद्यालय के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के विभागाध्‍यक्ष डॉ. विनोद कुमार शनवाल ने की। तत्‍पश्‍चात कुलपति के उद्बोधन हुआ ।

अंत में डॉ. विनोद कुमार शनवाल ने सभी प्रतिभागियों को तथा विशेषरूप से कुलपति  व योगा मास्‍टर रवि कुमार को विशेष रूप से धन्‍यवाद ज्ञापन किया। डॉ संदीप सिंह राणा और उनकी पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया गया तथा सभी के मंगल स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>