" data-ad-slot="">

गौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में गौड़ यमुना सिटी की टीम ने दर्ज की जीत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 जनवरी। ग्रेनो वेस्ट में शहर के गौड़ सिटी स्थित गौड़ सिटी स्टेडियम में आयोजित गौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में गौड़ यमुना सिटी और गौड़ सौन्दर्यम की टीम के बीच आयोजित क्रिकेट मैच में गौड़ यमुना सिटी की टीम ने दमदार जीत हासिल की। क्रिकेट मुकाबले में गौड़ सौन्दर्यम ने पहले बल्लेबाजी की। गौड़ सौन्दर्यम की टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में 137 रन बनाये। टीम की ओर से अब्दुल्ला ने सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौड़ यमुना सिटी की टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की। टीम ने 19वें ओवर में 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। मैच में 27 रन व 2 विकेट लेने वाले सुनील उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर गौर्स ग्रुप के एमडी मनोज गौड़ भी मौजूद रहे, उन्होंने मैच के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने टीम वर्क की तरह इस मैच में परफॉर्म किया और पूरी खेल भावना दिखाई। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने इस टूर्नामेंट रोमांचक बरक़रार रखा है। खेल से न केवल लोगों का मनोरंजन होता है बल्कि वे आंतरिक रूप से परस्पर जुड़ते भी हैं। हमें उम्मीद है कि सभी प्रतिभागी इस टूर्नामेंट का पूरा आनंद ले रहे हैं।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>