ग्रामीणों ने कोरोना के कहर से गांव का किया घेराबंदी

दनकौर, 30 मार्च । कोरोना वायरस के प्रकोप और कोरोना वायरस से होने वाली महामारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लगाये गए 21 दिनों का जनता कर्फ्यू लगाया गया है। इस संबध में लगातार सरकार द्वारा भी लोगो को जागरूक करने में लगी है। कोरोना वायरस से होने वाली महामारी से बचने के लिए लगातार बचाव के नियम बताये जा रहे है। ऐसा ही मामला दनकौर ब्लॉक के सालारपुर गांव में देखने को मिला। जहा पर ग्रामीणों ने एक जुट होकर गांव के आने जाने वाले रास्तो पर बल्ली के बैनर लगाकर गांव से बिना किसी खास काम के आने जाने वाले लोगो पर रोक लगा दिया गया है। ग्रामीणों को माइक द्वारा कोरोना वायरस से होने वाली घातक महामारी से बचने के नियम बताए गए और जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन कराते लोगो को बताया गया कि गाँव मे किसी भी रिश्तेदार सगे सम्बन्धियों का आना वर्जित है। यदि कोई बहुत ही ज़रूरी काम है तो गांव से आने जाने दिया जायेगा और अपील की गई कि कोई भी बाहर से अपने किसी जानकार को नही बुलाया जाये। और इस दौरान ग्रामीणों को राशन आदि की सुविधाएं भी गांव में ही कराई गई है। और इंटरनेट की सहायता से ग्रामीणों को खाते पैसे भी गांव में ही उपलब्ध किया गए है। ताकि किसी भी हाल में लोग गांव से घरो से बाहर न निकले और सुरक्षित रहे। और कोरोना वायरस से होने वाली महामारी से बच सके और जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन कर सके।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *