ग्रामीणों ने जन्माष्टमी पर गौशाला में किया गया हवन पूजन

ग्रामीणों ने जन्माष्टमी पर गौशाला में किया गया हवन पूजन

रबूपुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया, भक्तों ने उपवास रख मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हुए मन्नत मांगी तथा कस्बा समेत गांवो में मंदिरों की सजावट की गई। इस उपलक्ष्य में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें बच्चों का श्रीकृष्ण रूप आर्कषण का केंद्र बना रहा। इसके साथ गांव फलैदा स्थित गौशाला में गौवंशों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन किया गया जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी भाग लिया। वहीं सुपरटेक बिल्डर के सौजन्य से गौवंशों के चारे की व्यवस्था के लिए सवा लाख रूपये गौशाला को दान दिये गये। इस दौरान प्राधिकरण के विश्वास त्यागी, श्याम सुंदर, अशोक वर्धन, सुपरटेक से पुष्परंजन एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES