ग्रेटर नोएडा,11 नवम्बर। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सोशल क्लब द्वारा “रौशनी 2020 और बाल दिवस” दीपावली के उपलक्ष्य में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा लोगों एवं बच्चों को आमंत्रित करके सभी को उपहार भेंट किये गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, लोगों को दीपावली पर उपहार भेंट करके उनकी भावनाओं का सम्मान करना है, ताकि वे अपनेपन और परस्पर मानवीय संबंधों का अनुभव कर सकें। सोशल क्लब, जीएनआईओटी द्वारा हर वर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश गोयल, अधिष्ठाता डॉ. धीरज गुप्ता के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने भी सभी को उपहार बांटते हुए प्रशन्नता प्रकट की। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और उनको उपहार बाँटते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की काँमना की।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…