" data-ad-slot="">

ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में फिट इंडिया सप्ताह के समापन पर आयोजित हुआ एडवेंचर कैंप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कैंप में बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास पर रहा केन्द्रित

ग्रेटर नोएडा,13 दिसम्बर। सेक्टर ईटा-2 सेक्टर स्थित ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में फिट इंडिया  सप्ताह  का आयोजन किया गया। फिट इंडिया सप्ताह का उद्घाटन 9 दिसंबर को किया गया। इस दौरान पूरे सप्ताह खेल शिक्षक विक्रम द्वारा  सुबह 8-30 बजे से 9-30 बजे तक शारीरिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार के गतिविधियों तथा खेल का आयोजन किया जाता था, जिसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फिट  इंडिया  सप्ताह का समापन शुक्रवार को एडवेंचर कैंप के साथ हुआ। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में छात्रों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान छात्रों को अलग-अलग श्रेणी के साहसिक कार्य से रूबरू कराया गया। शिविर में बच्चों ने सुबह से शाम तक रस्सी कूद, पर्वतारोहण, अंतरिक्ष ज्ञान, ऊंचे-ऊंचे भवनों पर चढ़ना, रस्सी के सहारे उतरना, दुश्मनों से घिर जाने पर बचाव सहित कई साहसिक कार्यों में भाग लेकर  लुफ्त उठाया। इन खेलों में भाग लेकर बच्चों ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संस्था की निर्देशिका डॉक्टर रोया सिंह ने कहा कि बच्चों को आत्मनिर्भरता, निडरता, संघर्षों व कठिनाइयों का सामना करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति वासु राय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में समुचित विकास के लिए अतिरिक्त गतिविधियों का समायोजन होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान के माध्यम से छात्रों को शारीरिक चुस्त दुरुस्त गतिविधियों से रूबरू कराया जाता है, जिससे कि छात्र अपने जीवन में पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक तथा मानसिक विकास से भी परिचित हो सकें। शिविर के दौरान छात्रों को तीनों प्रहर का स्वास्थ्यवर्धक भोजन कराया गया और उनको बताया गया कि जीवन चर्या  में  खेलकूद का कितना महत्व है। शिविर का आयोजन “कैंप 24×7” संस्था की सहयोग से किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ खेलकूद का लुफ्त लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>