ग्रेटर नोएडा। शहर के ईटा 2 सेक्टर स्थित ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल के बच्चों ने गांधी जयंती के मौके पर राहगीरी के माध्यम से महात्मा गांधी की एक झलक लोगों को दिखाने का प्रयास किया।स्कूली बच्चों ने सिटी पार्क में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से महात्मा गांधी को लोगों के दिलों में उतारने की भरपूर कोशिश की। राहगीरी में हिस्सा लेने वाले ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल के बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। स्कूली बच्चों ने राहगीरी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। वही गांधी जयंती के मौके पर स्कूल परिसर में भी विशेष सभा का आयोजन किया गया| सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जीवन में महात्मा गांधी का महत्व बताया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बासु राय ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी यदि महात्मा के बताए रास्ते पर चलने लगे तो उसको अपने जीवन के सुख का अनुभव स्वयं होने लगता है |उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि आज के युग में हर व्यक्ति को महात्मा बनने की जरूरत है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक गण व विद्यार्थी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…