ग्रेटर नोएडा,3 सितम्बर। बीटा-2 थाने की पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है , जिसमें काफिल पुत्र साबिर 2. नईम पुत्र अजीज खां नि0गण कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर 03 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किये गये। अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ घटना जुर्म स्वीकारते हुए बरामद गांजे को हास्टल एंव पी. जी. के बच्चो को पुडियो के माध्यम से बिक्री करने की बात बतायी तथा यह भी बताया कि बरामद गांजे को थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर से खरीदकर लाते है। उस स्थान को चलकर दिखाने एंव सप्लाई करने वाले व्यक्तियों को गांजा सहित गिरफ्तार कराने को बताया। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा दी गयी सूचना पर मौहल्ला छपेटी थाना अनूपशहर बु0शहर पहुँचकर रामावती गिरी के मकान से अभियुक्तगण 3. राधा किशन पाण्डे पुत्र सुआ लाल निवासी नवादा थाना हरपाल पुर जिला हरदोई वर्तमान पता- रामावती गिरी का मकान, अनूपशहर बुलन्दशहर 4. मूल चंद उर्फ मूला पुत्र छत्रपाल निवासी नया गाँव थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर 5. शिवम शर्मा पुत्र स्व0 आलोक शर्मा निवासी मौहल्ला देवीपुरा प्रथम मकान नं0 616 थाना कोतवाली देहात जिला बुलन्दशहर 6. तरूण चैधरी पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी 153 आवास विकास कालोनी डी एम रोड कोतवाली देहात बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया हैे। जिन्होने पूछताछ पर गांजा, भांग, चरस, डोडा आदि का व्यापार करने की बात बताते हुए निशादेही अभियुक्तगण किराये के दो कमरो से भारी मात्रा में 42 किलोग्राम डोडा, 172 किलोग्राम गांजा, 176 किलोग्राम भांग एंव 10.5 किलोग्राम चरस बरामद कराया है तथा अभियुक्त तरूण चैधरी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त गण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अवैध गांजा, भांग, चरस, डोडा आदि के कुख्यात किस्म के तस्कर है तथा इस अवैध व्यापार से इन अभियुक्तगण द्वारा भारी मात्रा में सम्पत्ति अर्जित की गयी है। अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद गांजा/भांग, चरस, डोडा की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजारू कीमत आंकलन करने पर लगभग 3 करोड 36 लाख रूपये है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के मादक पदार्थ के कुख्यात तस्कर है। जिनके विरूद्ध थाना बीटा 2 पर मु0अ0स0 484/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम काफिल उपरोक्त, मु0अ0स0 485/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 487/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 488/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 489/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 490/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 491ध्/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर पर पंजीकृत किये गये है।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मादक पदार्थ जैसे गांजा/भांग, डोडा, अफीम आदि के कुख्यात तस्कर है जो उ0प्र0 के अतिरिक्त बाह्य प्रदेशो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात व एनसीआर क्षेत्र के कई जनपदो में मादक पदार्थ की तस्करी कर करोडो रूपयो की सम्पत्ति अर्जित किये है। अभियुक्तगण के इस अवैध कृत्य के कारण लाखो व्यक्तियो एंव स्कूली बच्चो का जीवन अंधकार मय हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. काफिल पुत्र साबिर नि0 कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बु0शहर
2. नईम पुत्र अजीज खां नि0 कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर
3. राधा किशन पाण्डे पुत्र सुआ लाल निवासी नवादा थाना हरपाल पुर जिला हरदोई वर्तमान पता- रामावती गिरी का मकान, अनूपशहर बुलन्दशहर
4. मूल चंद उर्फ मूला पुत्र छत्रपाल निवासी नया गाँव थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर
5. शिवम शर्मा पुत्र स्व. आलोक शर्मा निवासी मौहल्ला देवीपुरा प्रथम मकान नं0 616 थाना कोतवाली देहात जिला बुलन्दशहर
6. तरुण चैधरी पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी 153 आवास विकास कालोनी डी एम रोड कोतवाली देहात बुलन्दशहर
आरोपियों से बरामदगी का विवरण
1. 42 किलोग्राम डोडा
2.172 किलोग्राम गांजा
3.176 किलोग्राम भाँग
4.10.5 किलोग्राम चरस
5.01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस
उपरोक्त बरामद अवैध डोडा, भांग, गांजा व चरस आदि की कीमत अंतराष्ट्रीय स्तर पर करीब 3 करोड 36 लाख रूपये के आंकलन में पायी गयी है ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…