" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेनो वेस्ट में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को नेफोवा ने डीसीपी को दिया ज्ञापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 सितम्बर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विगत कुछ दिनों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। लगभग हर दूसरे दिन मोबाइल लूट, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाएं घटित हो रही। इसी संबंध में नेफोवा ने डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंद्र से मिलकर व्यवस्था में सुधार करने हेतु ज्ञापन दिया। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि डीसीपी से मीटिंग काफी अच्छी रही और सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। डीसीपी के समक्ष पुलिस पेट्रोलिंग सुदृढ़ करना, सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड संबंधित गाइडलाइन जारी करना, सीसीटीवी कैमरे लगाना और कम्युनिटी पोलिसिंग मुद्दों पर चर्चा हुई। अभिषेक कुमार ने बताया कि डीसीपी हरीश चंद्र ने पेट्रोलिंग को तत्काल प्रभाव से सुदृढ़ करने का आश्वाशन दिया है। सोसाइटी में तैनात सुरक्षा गार्ड और एजेंसियों के लिए जल्द ही वृस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी जिससे सोसाइटी में ट्रेनिंग प्राप्त गार्ड ही लग सकेंगे और अजनारा ली-गार्डन जैसी दुर्घटना को रोका जा सके। डीसीपी से चर्चा में खुले में या कहीं भी रास्ते पर गाड़ी लगा कर शराब पीने पर अंकुश लगाने पर भी बात हुई। डीसीपी ने कहा कि यह सामाजिक और नैतिक दोनों ही रूप से गलत है। इस पर समय समय पर कार्यवाही होते रही है जल्दी ही व्यापक अभियान चलाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात पर डीसीपी ने कहा कि कार्य प्रगति पर है और पूरे एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए स्थान चिन्हित हो चुके है और पूरी रिपोर्ट तैयार करके भेजी गयी है। नेफोवा के श्वेता भारती एवँ रंजना भारद्वाज ने डीसीपी से कहा कि आज कल सोसाइटी से अकेले बाहर निकलने में छिनैती या लूट का डर बना रहता है। डीसीपी ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने का आश्वाशन देते हुए कहा कि इस पर अंकुश लगाने के लिए सोसाइटी प्रबंधन का भी साथ चाहिये। सभी सोसाइटी प्रबंधन अपने परिसर के मुख्य द्वार और परिसर के रास्ते की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू रखें तो अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। डीसीपी से सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा हेतु नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, श्वेता भारती, रंजना भारद्वाज, मनीष कुमार और राहुल गर्ग शामिल रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>