" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेनो वेस्ट में निवेशकों ने यूपी सरकार से रजिस्ट्री शुल्क माफ करने मांग की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 नवम्बर। ग्रेनो वेस्ट में चारमूर्ति गोलचक्कर पर फ्लैटों की रजिस्ट्री शुल्क कम करने की माँग के साथ सामाजिक दूरी का पालन और मास्क का उपयोग करते हुए नेफोवा सदस्यों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कोरोना काल मे रजिस्ट्री शुल्क का भार घर खरीदारों पर भारी पड़ रहा। कोरोना महामारी में लॉक डाउन की वजह से सभी उद्योगों और उनमे काम करने वाले लोगों की वित्तीय हालत ख़राब हो गयी है। ऐसे में कई कई सालों से इंतजार के बाद घर मिलने कि ख़ुशी तो है परन्तु रजिस्ट्री कराना सब पर अतिरिक्त भार है। नेफोवा की उत्तर प्रदेश सरकार से माँग है कि घर खरीदारों की सहूलियत के लिए रजिस्ट्री शुल्क कम किया जाए। नेफोवा की माँग है कि फ्लैट की रजिस्ट्री शुल्क अभी 5 प्रतिशत है, जिसे कम कर 2 प्रतिशत किया जाए। महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार ने घर ख़रीदारों की सहूलियत देखते हुए रजिस्ट्री शुल्क कम कर दिया है। ऐसी ही माँग नेफोवा की उत्तर प्रदेश सरकार से है। अभिषेक कुमार ने आगे बताया कि जल्दी ही अपनी माँग को लेकर अगला प्रदर्शन यूपी रेरा के आफिस पर करेंगे। यह यूपी रेरा का ही दायित्व है कि फ्लैटों का कब्जा दिलाने के साथ साथ रजिस्ट्री भी करवाई जाए। कई बिल्डर हैं जो मकान का कब्जा तो दे रहे परंतु रजिस्ट्री नही हो रही। रेरा को फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने और रजिस्ट्री शुल्क कम कराने पर भी कार्यवाही करनी होगी। रजिस्ट्री शुल्क कम होने से पूरे प्रदेश में लाखों घर खरीदारों को काफी राहत मिलेगी जो कोरोना महामारी में खराब वित्तीय हालत से जूझ रहे हैं। अनेकों घर खरीदार हैं जिनकी सैलरी कट हुई है, जिनका काम बंद हो गया है, उन्हें अपना घर चलाना भारी पड़ रहा। आज के सांकेतिक प्रदर्शन में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ग्रेनो वेस्ट के कई सोसाइटियों के निवासियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>