ग्रेटर नोएडा,23 जनवरी। ईटा-दो स्थित ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में “इन्फ्लुएंट लर्निंग” के सहयोग से इन्फ्लुएंस-2020 का आयोजन किया गया जो की एक इंग्लिश प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के लिए अलग अलग तरह की प्रतियोगिताएं जैसे कविता पाठ,भाषण ,अभिनय एवं अविचरित मुख्या रूप से थी। इसमें विभिन्न स्कूलों के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए कथा वाचन की प्रतियोगिता भी थी। कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए मनोरंजन शिक्षण पर आधारित एक कार्याशाला भी रखी गयी ताकि कक्षा में शिक्षण को और भी रोचक बनाया जा सके।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। ग्रैड्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम ने प्रतिभागियों में आत्म विश्वास जगाया। स्कूल की निदेशक डॉ. रोया सिंह और प्रधानाचार्या अदिति बासु रॉय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अथिति द्वारा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया तथा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या के धन्यवाद् ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…