" data-ad-slot="">

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने भरा ख्वाबों का रंग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा, कंप्यूटर शिक्षा और कौशल निर्माण पर काम करने वाली सामाजिक संगठन सक्षम भारती के सहयोग से, “साथ साथ ख्वाबों में रंग भरो” का आयोजन किया। यह चित्रकला प्रतियोगिता सभी वर्गों के बच्चों के लिए खुला हुआ था। सक्षम भारती कंप्यूटर शिक्षा को वंचित वर्ग तक पहुंचाने का काम करती है और फिर उन्हें नौकरी देने में मदद करती हैं। इस कार्यक्रम की देखरेख सक्षम भारती के मुकेश जैन, राजीव भसीन, अशोक कुमार वर्मा ने की। तान्या वर्मा, विकास पाल, श्रीमती चित्रा सिंह और श्रीमती मधुपी भट्टाचार्य सहित जजों के एक प्रतिष्ठित पैनल ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए शानदार चित्रों को निर्वाचन करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली नोएडा लायंस क्लब के भूत पूर्व अध्यक्ष आर. के. बंसल, गजानन माली, विशिष्ट समाजसेवी के आर. के. उषा जी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का आयोजन कला के माध्यम से छात्रों में मूल्यों और  सृजनात्मक भावनाओ के प्रसार के उद्देश्य से किया गया था। प्रतियोगिता सभी वर्ग के बच्चों के लिए  थी। 3 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को पाँच श्रेणियों में विभाजित की गई थी। ग्रुप ए, बी, सी, डी और ई। इसमें लगभग 5०० छात्रों ने भाग लिया। यह गतिविधि, विद्यालय में “दान उत्सव” की खुशी फैलाने के लिए मनाया गया। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्या अदिति बसु राय तथा उप-प्रधानाचार्या मलया पाल ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह तथा पौधों से किया । प्रवीन, खुशी, प्राची और शारन्य ने संगीत और नृत्य से दर्शकों को मोहित किया।

विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी हुए सम्मनित

ग्रुप ए: प्रथम- दुर्गा,

द्वितीय- संध्या और तृतीय- पलक,

ग्रुप बी: प्रथम – वैष्णवी, द्वितीय – दर्श और तृतीय – मानशी,

ग्रुप सी: प्रथम – लक्ष्मी

द्वितीय – अबीर और तृतीय – तान्या;

ग्रुप डी: प्रथम – तन्वी, द्वितीय – कविता और तृतीय – मधु

ग्रुप ई: प्रथम – नेहा; द्वितीय- संगीता और तृतीय – आयुष।

पुरस्कार वितरण समारोह के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>