रबूपुरा। बढ़ती सर्दी के साथ ही क्षेत्र में चोरों का आतंक पनपना शुरू हो गया है। बैखोफ चोरों ने दूसरे दिन भी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार कस्बा के मौहल्ला फूलविहार निवासी रामजीलाल टाटा मैजिक भाड़े पर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार देर शाम भाड़े से लौटकर घर के बाहर गली में गाड़ी खड़ी कर घर में जाकर सो गये। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने मैजिक से बैट्री चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है। गौरतलब है कि सोमवार की रात भी चोरों ने कस्बा निवासी किसान नफीस के टैªक्टर से बैट्री चोरी कर ली थी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…