#Maharashtra #Shiv Sena #Ncp #President Rule #Rastrapati Shasan #Congress
रबूपुरा। घर में बैठे परिवार पर गांव के लोगों द्वारा घर में घुस कर गाली-गलौच व हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना तीन लोग घायल हो गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फलैदा निवासी सोनू पुत्र राजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार देर शाम वह भाई व भाभी आदि के साथ अपने घर बैठा हुआ था। तभी गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग घर में घुस आये और गाली गलौच करने लगे। आरोप है कि पीड़ित के विरोध करने पर उक्त सभी ने लाठी-डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें गोपाल, ज्योति व सोनू घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जयप्रकाश, मुकेश, अनिल, जयदेव, नीरज, राधा, सुरेश आदि के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…