घोड़ा तांगे से टकराकर बाईक सवार हुआ घायल

 

रबूपुरा। रविवार शाम यमुना एक्सप्रेस वे के समीप एक व्यक्ति की बाईक सामने चल रहे घोड़ा तांगे से टकरा गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए उसे ग्रेटर नोएड़ा रेफर कर दिया है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस वे के खेड़ा अंडरपास के समीप रविवार शाम हरियाणा से अपने गांव कशेरू लौट रहे व्यक्ति की बाईक तांगे से टकरा गई। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया तथा बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल को रबूपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गम्भीर स्थिति के चलते उसे ग्रेटर नोएड़ा रेफर कर दिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *