" data-ad-slot="">

चार कोरोना पॉजिटिव महिलाओं का किया गया डिलवरी,जिम्स से 14 कोरोना मरीजों को किया गया डिस्चार्च

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-चार महिलाएं शामिल, जिनका कोरोना पॉजिटिव के दौरान हुई थी डिलवरी

ग्रेटर नोएडा,14 मई। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान(जिम्स) ग्रेटर ने गुरुवार को संस्थान में लगभग दो सप्ताह पूर्व भर्ती कोविड-19 संक्रमित 14 मरीजों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज कर उनको घर भेज दिया है। इन 14 मरीजों में 4 महिलाएं ऐसी भी हैं जो कोरोना से संक्रमति थी एवं जिनकी डिलिवरी भी सफलतापूर्वक संस्थान में करवायी गयी। दो महिलाओं के ऑपरेशन किये गये वहीं दो का प्रसव सामान्य हुआ। डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। जन्में शिशुओं की भी कोरोना जांच करवायी गयी, जिसमें वह सभी निगेटिव पाये गये। अभी तक संस्थान में कुल 79 कोरोना के मरीज भर्ती किये जा चुके हैं और इन 14 मरीजों को मिला कर अब तक संस्थान से 52 मरीजों को सफल उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। संस्थान के निदेशक डॉ.(ब्रिगे.) राकेश गुप्ता ने इसका श्रेय संस्थान के डाक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारी को दिया जो दिन रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि समस्त डिस्चार्ज मरीजों को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा सेठ ने मरीजों को क्वारेंटाइन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि उपाध्याय ने बताया कि संस्थान ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों एवं डिस्चार्ज मरीजों का व्हाटस एप पर अलग-अलग ग्रुप बना रखें हैं, जिसके जरिये वह हर समय मरीजों के सम्पर्क में रहतीं हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>