चीन बार्डर पर शहीद हुए सैनिकों को करणी सेना ने दी श्रद्धांजलि

रबूपुरा। श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांव रूस्तमपुर में शोक सभा का आयोजन कर लदद्ाख की गलवान घाटी में देश के शहीद जवानों अश्रपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से मांग की है कि चीन की कपट युद्धनीति का मुंहतोड़ जबाव दिया जाना चाहिए तभी देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चीन की घटिया हरकत ने देश को झकझोंर कर रख दिया है। सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए तथा सरकार के चीन विरोधी फैसले का समूचे देश की जनता ठोस समर्थन करेगी। सभी ने एक राय होकर जनता से चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने सुशांत राजपूत आत्महत्या मामले में भी सरकार से सीबीआई जांच किये जाने की मांग की है। इस मौके पर लोकन्द्र सिंह, सचिन चैहान, आदित्य चैहान, दीपक सिंह, चंद्रपाल सिंह, ललित तौमर, मनोज, अजीत, अनिल, पवन, गवेन्द्र, लोकेश,विकास, मुनेंद्र, पिंकेश, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *