रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई लाखों रूपये की चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही पीड़ित ने कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर भी अभ्रदता करने व थाने से भगाने का आरोप लगाया है। हताश पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस लगाये गये आरोपों को निराधार बता रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र के मुताबिक गांव फलैदा निवासी रवि पुत्र रमेश ने शिकायत की है कि गत 14 जुलाई की रात चोरों ने पीड़ित के घर का ताला तोड़कर लाखों रूपये की नकदी व सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। जिसके सम्बंध में रबूपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तथा दो अन्य ग्रामीणों के घर भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है तथा पीड़ित जब इसकी जानकारी करने थाने गया तो वहां मौजूद दरोगा ने अभ्रदता करते हुए हवालात में बंद करने की धमकी देकर भगा दिया। साथ ही पीड़ित ने पत्र में आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी अपने दलालों के माध्यम से चोरी के खुलासे के लिए पचास हजार रूपये की मांग कर रहे हैं तथा रिश्वत नहीं दिये जाने पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही हैं। आरोप है कि दलालों द्वारा पीड़ित पर रिश्वत के पैसों के लिए निरन्तर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे कारण आर्थिक तंगी का दंश झेल रहा पीड़ित मानसिक तनाव से जूझ रहा है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…