छात्र की हत्या में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

छात्र की हत्या में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

जेवर। जेवर पुलिस ने एक सप्ताह पहले कस्बे के मौहल्ला बुंदेलखंड में हुई छात्र की हत्या के आरोप में वाछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के मौहल्ला बुन्देलखंड निवासी चन्द्रशेखर उर्फ भूरा के पुत्र आशीष की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। छात्र कक्षा 10 का छात्र था। मृतक के चाचा धर्मेन्द्र सिह ने दो भाई रवि सिंह व अजय सिह व उनके साथी अलीम खां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आशीष की हत्या में वांछित चल रहा एक आरोपित कस्बे के रबूपुरा रोड स्थित तिराहे के पास खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी अलीम खां की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Spread the love