जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव मनोज भाटी की शानदार जीत

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव मनोज भाटी की शानदार जीत

-दूसरी पारी में मनोज भाटी को 244 मतों से विजयी घोषित किया गया
ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार की देर रात संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनोज बोड़ाकी ने दूसरी बार शानदार जीत हासिल की है। सचिव पद के लिए ऋषिपाल टाईगर विजयी घोषित किए गए हैं। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर 5, सचिव पद पर 3 और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो दावेदार आमने-सामने थे। रजिस्टर्ड 1292 अधिवक्ताओं में से 1259 ने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर मनोज भाटी ने 563 मत हासिल करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेशराम चौधरी (310) को 253 मतों से हराया। सुशील भाटी को 274, नगसैन चंदेला को 81 और प्रमोद कुमार वर्मा को 14 मत मिले। बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव और कोषाध्यक्ष पद कड़ा मुकाबला हुआ। सचिव पद पर ऋषि पाल टाइगर ने 445 मत हासिल किए, जबकि सुनील नागर को 424 मत प्राप्त हुए। ऐसे में सिर्फ 21 वोट से हार जीत हुई। तीसरे प्रत्याशी नीरज चौहान को 374 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 934 मत हासिल कर सत्यपाल सिंह ने प्रमोद कुमार (304) को 630 वोट के बड़े अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर प्रवेश भाटी को 632 मत मिले। राजेश लोहिया ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए 619 मत प्राप्त किए। ऐसे में सिर्फ जीत-हार का अंतर मात्र 13 वोट का रहा। इस दौरान पूर्व पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।

Spread the love