ग्रेटर नोएडा। जिम्स प्रबंधन और तकनीकी परिसर ग्रेटर नोएडा के व्यवसाय प्रवंधन विभाग में “प्रतिस्पर्धा विकास में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की भूमिका” विषय पर एडवोकेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह द्वारा अतिथि आशुतोष कुमार उप-निदेशक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर अतिथि आशुतोष कुमार ने भारतीय बाजार व्यवस्था की बारीकियों पर चर्चा करते हुए, प्रतिस्पर्धा विकास में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर ज़ोर दिया। उनके अनुसार बाजार में हो रहे विभिन्न हस्तक्षेपों पर अंकुस लगाने के लिए द कंपटीशन एक्ट-2000 बनाया गया। कंपटीशन एक्ट 2000 का मूल उद्देश्य विभिन्न उद्योगों और व्यावसायिक क्षेत्रों की इकाइयों के बीच निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रतिस्पर्धा आयोग के प्रवर्तन कार्यों, वकालत कार्यों और संगठनात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि को स्मृति चिन्न्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रो. राशि, प्रो. शिखा, प्रो. मयंक पाण्डेय, प्रो. विक्रम आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…