ग्रेटर नोएडा,26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय डी-161 अल्फा वन ग्रेटर नोएडा पर ध्वजारोहण एवं एक सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव व प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुड्डू व जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने ध्वज फहरा कर सभी कांग्रेसियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र नागर सुनील मैनेजर अशोक पंडित रामभरोसे शर्मा पारुल चौधरी साहिद खान व अन्य कार्यकर्ता रहे। सभी वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में गणतंत्र दिवस के महत्व की व्याख्या की और भारत के संविधान की मूल भावना का बखान करते हुए लोगों से अपील की और सभी धर्मों जातियों एवं व्यक्तियों को उनके मान सम्मान करने की कोशिश रहनी चाहिए और पुनित कुमार ने सभी लोगों को संविधान की मूल प्रस्तावना पढ़कर सुनाई और सभी कांग्रेसजनों ने उसे बोलकर दोहराया अन्य उपस्थित लोगों में अशोक पंडित, संजीव वत्स, धर्मेंद्र भाटी, रवि भाटी, देवेंद्र भाटी, ऋषि पालदेवला, कपिल भाटी, राम भरोसे शर्मा, एचएन शर्मा, नरेंद्र, गुलाब सिंह नागर, विनोद नागर, रोहतास भडाना, राहुल नागर, जगमोहन सिंह, राजेश शर्मा, राकेश ठाकुर, हिंदू ठाकुर, सुनील व दर्जनों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।






