ग्रेटर नोएडा,13 फरवरी। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में द्वितीय जनपद स्तरीय डीएलएड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सत्रह डीएलएड कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरलाल कॉलेज बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में कबड्डी में चैम्पियन रहा। इसके अलावा फुटबॉल में भी बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चैम्पियन बनने पर विजेता विद्यार्थियों का कॉलेज पर पहुंचन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन हेमसिंह बंसल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और कहा कि भविष्य में छात्र-छात्राएं इसी तरह प्रदर्शन करते रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. टी दुहान ने भी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद से उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। इस दौरान डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. विक्रम शर्मा, डॉ. टी.के. अग्रवाल, नरेन्द्र उपाध्याय, भूपेन्दर भाटी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…