ग्रेटर नोएडा,4 फरवरी। जीएनआईओटी के ई-सेल द्वारा तीन दिवसीय उद्यमिता शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्थान के निर्देशक डॉ. राजेश गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि उद्यमिता हमारे देश के प्रत्येक व्यक्ति में अंतर्निहित है। जीएनआईओटी एमबीए संस्थान की निर्देशिका डॉ. सविता मोहन ने आयोजन के अतिथि राजेश कश्यप प्रवक्ता-एमएसएमई, का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। डॉ. सविता मोहन द्वारा छात्र- छात्राओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। ई-सेल के हेड डॉ. राजदेव तिवारी ने शिविर का उद्देश्य बताते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक किया। शिविर में 150 छात्र-छात्राओं ने रुचिपूर्वक भाग लिया। शिविर में संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…